Wednesday 4 March 2020

सुबह नाश्ता करना है जरूरी

इस कथन में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी बूढ़े, बच्चों, महिलाओं व पुरूषों के लिए भोजन से अधिक सुबह का नाश्ता महत्व रखता है। जबकि इस वास्तविक तथ्य को बहुत कम महिलाएं ही जानती हैं और यही कारण है कि वह भोजन संबंधी तैयारी करने में अधिक समय व्यय करती हैं व भोजन संबंधी सभी आवश्यक बातों का विशेष ध्यान भी रखती हैं। मगर अफसोस! वह सुबह के नाश्ते का उतना ध्यान नहीं रखती हैं। जबकि सुबह के नाश्ते का उचित प्रबंध न किया जाना स्वयं उनके अपने स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक होता है इसलिए यह आवश्यक है कि महिलाएं इस तथ्य को स्मरण रखें कि भोजन से अधिक महत्वपूर्ण है सुबह का नाश्ता। महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में यह बात और चिन्तनीय है कि वह अपने भोजन के प्रति ही नहीं बल्कि नाश्ते के प्रति भी पूरी तरह उदासीन और लापरवाह होती है, जिसके कारण वह पुरूषों की तुलना में बीमारियों की चपेट में शीघ्र आ जाती हैं। इसका बुरा प्रभाव महिला के स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है इसलिए महिलाओं को अपने भोजन पर ही नहीं बल्कि अपने नाश्ते पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए और भोजन के साथ-साथ नाश्ते के लिए भी परिवार जनों से आग्रह करना चाहिए और उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए कि वह अपनी सारी व्यस्तताएं छोड़कर सबके साथ नाश्ता करें और उसके पश्चात ही वह घर के शेष कार्यों को निपटायें। 

कैसा हो आपका नाश्ता 

1. सुबह के नाश्ते मेें जहां तक हो अंकुरित दालें, दलिया, दूध, फल आदि ले सकते हैं।
2. बाजार से मंगाये तैलीय नाश्ते का प्रयोग कदापि न करें, यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। 
3. शारीरिक श्रम करने वाले बे्रड बटर का प्रयोग कर सकते हैं, ज्ञात रहे सामान्य अवस्था में यह शरीर में चर्बी बढ़ाने का कारण बन सकता है। 
4. फलों के जूस का सेवन करने के बजाय ताजा फलों को चबाकर खाना, स्वास्थ्य की दृष्टिï से अधिक उपयुक्त रहता है।  
5. सुबह के नाश्ते में चाय और कॉफी का सेवन कम करना चाहिए।
6. ग्रीष्म ऋतु में ताजा मठा (छाछ) का सेवन भी बहुत उपयोगी है, यह एक उत्तम पेय है। 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मतानुसार सुबह का नाश्ता लंबे समय के उपरांत किया जाने वाला पहला खाद्य है इसलिए नाश्ते का पौष्टिïक होना बहुत आवश्यक है। 

No comments:

Post a Comment